रांची: राष्ट्रीय आईएमए के आह्वान पर झारखंड के सभी चिकित्सकों से अपील की गई है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भी देश भर में चिकित्सकों के ऊपर हो रहे हमले की बढ़ती घटनाएं को देखते हुए कैंडल जलाकर सम्पूर्ण राष्ट्र को सावधान करेंगे.
बता दें कि कोरोना से चिकित्सकों की मृत्यु के पश्चात उनके शवों के साथ अपमानजनक व्यवहार एवं आईएमए के लगातार मांग के बाबजूद सरकार द्वारा इन घटनाओं को रोकने लिये केंद्रीय कानून का ऑरडिएंस (ordinance) नहीं लाने के विरोध में आगामी 22 अप्रैल की रात के 9 बजे सभी चिकित्सक एवं अस्पताल एक कैंडल जलाकर सम्पूर्ण राष्ट्र को सावधान (white alert) करेंगे.
इसके बाद भी केंद्रीय कानून के लिये सरकार की प्रतिकिया ना दिखाई देने पर सभी चिकित्सक 23 अप्रैल को काली पट्टी लगाकर काम करते हुए काला दिवस मनाएंगे.
काला दिवस के बाद भी सरकार के उदासीन रहने पर आईएमए कड़े निर्णय को बाध्य होगा. आईएमए झारखण्ड अपने सदस्यों के साथ झारखण्ड के अन्य सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय संगठनों को इस संघर्ष मे भाग लेने की अपील की है.
- डॉ. अरुण कु सिंह, अध्यक्ष डॉ प्रदीप कु सिंह सचिव, डा बी पी कश्यप ट्रेजरर
- डॉ. अजय कु सिंह स्टेट कोऑर्डिनेटर
- डॉ. सुदेसवर प्रसाद उपाध्याक्ष
- डॉ. राज चंद्र झा उपाध्याक्ष
- डॉ. एन के सिन्हा उपाध्याक्ष
- डॉ. बी के पंकज उपाध्याक्ष
- डॉ. गोपाल प्रसाद बरनवाल उपाध्याक्ष
- डॉ. अजय कुमार सिंह उपाध्याक्ष
- डॉ. गणेश प्रसाद उपाध्याक्ष
- डॉ. एस के गुप्ता उपाध्याक्ष
- डॉ. ऐ के लाल उपाध्याक्ष
- डॉ. रवि शंकर दास चेयरमैन HBI
- डॉ. भारती कश्यप चेयरपर्सन वोमेन्स विंग
- डॉ. अमिता राय चेयरपर्सन मिशन पिंक हेल्थ
- डॉ. सुशील कुमार सचिव HBI
- डॉ. सांत्वना शरण वाईस चेयरपर्सन MPH
- डॉ. संजय जायसवाल उप सचिव
- डॉ. स्टीफेंस हंसदा उप सचिव
- डॉ. गोपाल शरण उपसचिव
- डॉ. आर के निराला उपसचिव
- डॉ. अशोक कुमार उपसचिव

