रांची: अरवल जिला के कलेर प्रखंड में कलेर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में उत्तरी कलेर शक्ति केंद्र की बैठक श्याम राय की अध्यक्षता में सम्हरिया गांव में हुई. जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख बूथ स्तर पर गठित सप्त ऋषि पदाधिकारी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भाग लिया.
बैठक में अरवल जिला भाजपा के संयोजक अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में गठित सप्त ऋषि के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही गांव में जनसंपर्क चलाकर ग्रामवासियों से आग्रह किया गया कि अपने वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें.
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि ने कहा कि बिहार के अंदर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, नल जल योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और इस तरह की कई कल्याणकारी योजनाओं के लागू होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास जमीन पर दिखाई देता है.
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार ने राज्य में शहर से लेकर गांव तक हर एक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का काम किया है और जनता का पुनः सहयोग आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो बचे हुए समस्याओं का भी समाधान भी हम कर पाएंगे.
अजय राय ने कहा कि पूर्व की सरकार में जिस तरह पूरे राज्य के अंदर खौफ-भय, भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ था, उसे समाप्त कर एक भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन हम सब बहाल कर पाए और पूरे राज्य में जंगलराज से मुक्ति संभव हो पाया है.
इस अवसर पर अरवल विधानसभा के विस्तारक के विस्तारक राजू खरवार प्रवासी मुक्तिनाथ मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हमें जात-पात से ऊपर उठकर विकास को अपना पैमाना बनाना चाहिए.
इस अवसर पर सप्त ऋषि सदस्य नरेंद्र राय, प्रणव राय, ओम प्रकाश, श्याम कुमार, रविंद्र राय, किरण देवी, हुलास राय, गुड्डू कुमार, अरविंद पटेल, रिपु राय, बंगाली राय, रामेस्वर राय सहित अन्य शामिल हुए.

