BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

त्यौहारों में अपने घरों के साथ दूसरों के आंगन को भी करें खुशियों से रौशनः उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

शिक्षा और सहयोग का दिया ही हमारे समाज का अंधेरा करेगा दूरः उपायुक्त

 उपायुक्त ने अनाथ बच्चों व बुजूर्गों के बीच मिठाई बांट कर मनाई दीपावली

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत स्पास्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय चुल्हिया, मोहनपुर, बाल सुधार गृह चरकी पहाड़ी, सरस कूंज, देवघर एवं Specialised Adoption Agency नन्दन पहाड़ स्थित अनाथालय पहुंचकर बच्चों व बुजुर्गों के बीच मिठाई व चॉकलेट का वितरण कर रौशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर ढेरों शुभकानाएं व बधाई के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की बात कही. इस दौरान उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों के साथ बात चीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए.

इसके अलावे बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना प्रबल करता है. दिवाली की तैयारी के वजह से घर तथा घर के आस-पास के स्थानों की विशेष सफाई संभव हो पाती है. साथ ही दिवाली का त्योहार हमें हमारे परंपरा से जोड़ता है, हमारे आराध्य के पराक्रम का बोध कराता है. इस बात का भी ज्ञान कराता है कि, अंत में विजय सदैव सच और अच्छाई की होती है. यह त्योहार हमें एक नई ऊर्जा प्रदान करता है एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देता है. दीपावली के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशी, उत्साह और शांति-समृद्धि का संचार हो.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चुल्हिया ग्राम में अवस्थित ‘‘स्पाष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय’’, बाल गृह का निरीक्षण वहाँ रह रहे बच्चों की उपस्थिति, उनके रहन-सहन, अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया, चिकित्सा, साफ-सफाई इत्यादि का अवलोकन किया गया.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के रसोईघर, शौचालय, बच्चों के आवासन की सुविधा का निरीक्षण कर बच्चों को मिल कर सुविधाओं से अवगत हुए. साथ ही विद्यालय के संचालक को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का खासा ख्याल रखे. साथ ही वैसे बच्चे जिन्हें स्पेशल ट्रीटमेन्ट की जरूरत हैं, उनका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाय एवं जिला स्तर पर जो भी मदद की आवश्यक्ता होगी हर संभव मदद की जायेगी.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय के भवन, प्रांगण व छात्रावास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास किया जाय, ताकि स्वच्छता के अभाव में किसी प्रकार की बीमारी न हो और विद्यालय का माहौल स्वच्छ व ऊर्जावान बना रहे.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा के साथ संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण मंदी में चला गया देश: राहुल गांधी

Next Post

टी आर एल सहायक प्राध्यापक (अनुबंधित) संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नये कुलसचिव को दी बधाई

Next Post
टी आर एल सहायक प्राध्यापक (अनुबंधित) संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नये कुलसचिव को दी बधाई

टी आर एल सहायक प्राध्यापक (अनुबंधित) संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नये कुलसचिव को दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d