BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेजन के जंगलों में अब तक की सबसे भयावह आग, दुर्लभ प्रजातियों के साथ 20% ऑक्सीजन का श्रोत हुआ ख़ाक

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in समाचार
अमेजन के जंगलों में अब तक की सबसे भयावह आग, दुर्लभ प्रजातियों के साथ 20% ऑक्सीजन का श्रोत हुआ ख़ाक
Share on FacebookShare on Twitter

ब्राजील में अमेजन के जंगलों में आग लगने की घटना रिकॉर्ड स्तर पर है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के अनुसार बीते आठ महीने में 73,000 बार आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं।  2018 के मुकाबले इस बार ऐसी घटनाओं में 83% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2013 के बाद आग लगने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक जंगलों में आग बीते दो-तीन सप्ताह से लगातार बढ़ रही है। ब्राजील ने इन घटनाओं पर महीने की शुरुआत में ही आपातकाल घोषित किया था।

नासा ने बताया कि अमेजन वन की जलवायु जुलाई-अगस्त में उष्ण-आर्द्र बनी रहती है जबकि सितंबर से लेकर नवंबर मध्य तक यह शुष्क हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक, जंगल में आग लगने की अधिकांश घटनाओं का कारणखेती और पशुपालन होता है। सैटेलाइट से ली गई फोटो से पता चला कि आग ब्राजील के अमेजन, रोंडोनिया, पारा और माटो ग्रासो स्टेट के जंगलों में लगी है। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेजन हुआ है। इसका असर ब्राजील और पड़ोसी देशों पर भी पड़ा है।

ब्राजील का यह वनक्षेत्र दुनिया का कुल 20 % ऑक्सीजन पैदा करता है। यहकुल 10 % जैव-विविधता वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र को पृथ्वी के फेफड़े माना जाता है। यह जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यदि यह वन क्षेत्र खत्म होता है तो इसका दुनिया पर बुरा असर पड़ेगा। यूरोपियन यूनियन अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के सैटेलाइट से ली गई फोटो मेंअमेजन, रोंडोनिया और अन्य राज्यों के जंगलों से आग की लपटें उठती दिखीं। आग से बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौतें भी हुईं। सोमवार को 2700 किमी दूर से काला धुआं साओ पाउलो और अन्य शहरों के ऊपर आया। इससे दिन में अंधेरा हो गया। विमानों की उड़ानें प्रभावित हुईं।

इस घटना के बाद ट्विटर पर हैशटैग ‘प्रेयर फॉर अमेजन्स’ और ‘अमेजनरेनफॉरेस्ट’ ट्रेंड शुरू हो गया। यूजर्स ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि वह नोट्रे डेम और अन्य आग की घटनाओं को प्रमुखता देता है लेकिन अमेजन के जंगलों में लगी आग को नजरअंदाज करता है। यूजर्स ने अरबपति लोगों से इस जंगल को बचाने के लिए दान देने की अपील की।ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को भी लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा। लोगों ने कहा- सरकार अमेजन में कृषि कार्य को रोकने और आग पर काबू पाने में नाकाम रही है। जुलाई में एक वरिष्ठ ब्राजीलियन अधिकारी ने बीबीसी को बताया था कि बोल्सोनारो ब्राजील में निर्वनीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।

ब्राजील के एनजीओ ने भी राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर जंगलों को काटने के लिए फंडिंग करने का आरोप लगया। राष्ट्रपति ने इसके जवाब में कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले एनजीओ के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होंगे। उन्होंने कहा, “यह युद्ध है जिसका मैं सामना कर रहा हूं।” बोल्सोनारो के इस बयान के बाद शहर में कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 वीं व 12 वीं के स्टूडेंट्स को राहत, CBSE ने बोर्ड परीक्षा में घटाई प्रश्नों की संख्या

Next Post

जस्टिस सुनील गौड़ रिटायर, चिदंबरम की गिरफ्तारी की राह बनाई थी आसान

Next Post
जस्टिस सुनील गौड़ रिटायर, चिदंबरम की गिरफ्तारी की राह बनाई थी आसान

जस्टिस सुनील गौड़ रिटायर, चिदंबरम की गिरफ्तारी की राह बनाई थी आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d