BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेजन का ऐलान, देगा 75, 000 नयी नौकरियां

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in Uncategorized
अमेजन का ऐलान, देगा 75, 000 नयी नौकरियां
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर झेल रही दुनिया में जहां करोड़ों नौकरियां जाने की आशंका गहराती जा रही है, वहीं अमेजॉन ने बड़ी हायरिंग करने का फैसला किया है.

अमेजॉन ने कहा कि वह 75 हजार भर्तियां करेगी. ये भर्तियां वेयरहाउस स्टाफ से लेकर डिलिवरी ड्राइवर्स तक की होंगी. कंपनी का कहना है कि उसके स्टाफ बढ़ाने का फैसला करने के पीछे लॉकडाउन है.

अमेजॉन ने सोमवार को 75 हजार भर्तियों के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में कैद हैं, जिसकी वजह से ऑनलाइन ऑर्डर की डिमांड बढ़ती जा रही है.

लंबे समय तक क्वारंटीन रहने की आशंका को देखते हुए दुकानों के शेल्फ खाली होते जा रहे हैं. कंपनियों की कोशिश है कि वे खाने-पीने और हेल्थ प्रॉडक्ट्स का स्टॉक बनाए रखें. साथ ही स्टोर में काम करने वाले और डिलिवरी स्टाफ की भी जरूरत है, जिसे देखते हुए अमेजॉन ने हायरिंग का फैसला किया है.

Also Read This: देर रात हिंदपीढ़ी में लोगों ने किया बवाल, प्रशासनिक टीम पर पथराव

दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के लिए हायरिंग एक बड़ा और मुश्किल काम है. अमेजॉन उन कंपनियों में से एक है जहां के वेयरहाउस स्टाफ में कोरोना वारयस के कई केस पाए गए हैं.

कंपनी का कहना है कि वह अब वह अमेरिका और यूरोप के अपने सभी वेयरहाउसों में टेंपरेचर चेक करने और मास्क का पूरा इंतजाम रखेगी. हालांकि कुछ चुने हुए अधिकारियों ने कंपनी को अपने वेयरहाउस बंद करने को कहा है.

बेरोजगारी की बढ़ती दर को देखते हुए अमेजॉन ने गैप को भरने का फैसला किया है. नए कर्मियों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने 15 डॉलर प्रति घंटे की मिनिमम वेज में 2 डॉलर का इजाफा करने का फैसला किया है, जो अप्रैल में लागू होगा.

कंपनी ने सोमवार को कहा कि पहले दिए ऐडवर्टाइजमेंट की 100000 भर्तियां वह कर चुकी है और ये 75 हजार उसके इतर हैं.

अमेजॉन का कहना है कि वह वैश्विक स्तर पर वेतन बढ़ाने पर करीब 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च कर सकती है. बीते साल यह आंकड़ा 35 करोड़ डॉलर का थ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 महीने का बच्चा हुआ कोरोना पॉजिटिव

Next Post

लॉकडाउन में पिस रहे दलित और गरीब, राहत की जरूरत: मायावती

Next Post
लॉकडाउन में पिस रहे दलित और गरीब, राहत की जरूरत: मायावती

लॉकडाउन में पिस रहे दलित और गरीब, राहत की जरूरत: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d