अमेरीका: अमेरीका ने बगदाद में एक ड्रोन हमला कर ईरानी सुरक्षा बल कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी. अमरीका ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. अमेरीकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस हमले के आदेश राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दिए थे.
अमेरीकी हवाई हमले में मारे गए पॉप्युलर मोबलाइजेशन फोर्स के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहांदिस (बाएं) और कुद्स बल के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी.
यह हमला तब हुआ जब ईराक की राजधानी बगदाद में सुलेमानी का काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था तो यह ड्रोन हमला हुआ.
इस हमले में ईरान समर्थित पॉप्युलर मोबलाइजेशन फोर्स के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहांदिस के भी मारे जाने की खबर है.
ईरान के सरकारी टीवी ने सुलेमानी के मारे जाने की पुष्टि की है. सुलेमानी को पश्चिम एशिया में ईरानी गतिविधियों के प्रमुख रणनीतिकार थे. उन पर सीरिया में अपनी जड़ें जमाने और इजरायल में रॉकेट हमले करवाने का आरोप था.
अमेरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है. अमरीकी मीडिया ने खबर दी है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर अमरीकी सेना ने सुलेमानी पर हमला किया.
पेंटागन ने कहा, ” ईराक में अमरीकी ठिकानों, राजनयिकों और सेनाओं पर हमले की योजना बनाने में जनरल सुलेमानी सक्रिय थे. जनरल सुलेमाली और उनकी कुद्स सेना सैकड़ों अमरीकियों, गठबंधन सेवाओं के लोगों के मारे जाने और हजारों के जख्मी होने के लिए जिम्मेदार थे.”
डॉनल्ड ट्रंप ने सुलेमानी के मारे जाने के ठीक बाद अमरीका का झंडा ट्वीट किया. समझा जा रहा है कि ट्रंप ने इसके जरिए संदेश देने की कोशिश की है. बिना कुछ लिखावट वाले इस ट्वीट में अमेरीकी झंडा दिख रहा है.

