BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह ने टीम इंडिया को शानदार जीत की दी बधाई

by bnnbharat.com
June 17, 2019
in Uncategorized
अमित शाह ने टीम इंडिया को शानदार जीत की दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत रविवार वर्ल्ड कप में सातवीं बार पाकिस्तान को हराने के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है और अपने-अपने तरीके से जीत का जश्न मना रहा है।

रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर 89 रनों की विशाल जीत पर बधाइयों का तांता लग गया है। क्रिकेट फैंस से लेकर नेताओं और खिलाड़ियों तक हर कोई अपने अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री से लेकर खेल मंत्री तक ने टीम इंडिया को बधाई दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह की स्ट्राइक

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘पाकिस्तान पर टीम इंडिया की एक और स्ट्राइक और परिणाम वही। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इस बेहतरीन जीत के लिए हर भारतीय को गर्व हो रहा है।’ उन्होंने लिखा कि पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई, हर देशवासी को आप पर गर्व है और वह जीत का जश्न  मना रहा है।

खेल मंत्री की शाबाशी

वहीं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट किया और कहा ‘पहले से बोला था हिंदुस्तान जीतेगा, पाकिस्तान हारेगा! शाबाश लड़कों, बधाई टीम इंडिया।

ओलंपिक मेडलिस्ट राठोर की तारीफ

इनके अलावा पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अजेय बढ़त बनाए रखी। विराट कोहली और रोहित की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों की बढ़िया गेंदबाजी। लगे रहो।

गंभीर, सुषमा और पियूष गोयल की बधाइयाँ

इन सबके अलावा रेल मंत्री पियूष गोयल, सुषमा स्वराज और गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग सदर अस्पताल में मरीजों के साथ कुत्तें भी

Next Post

17 जून से बुरे फंसेंगे कालाधन, बेनामी संपत्ति वाले; सिर्फ टैक्स अदायगी से नहीं मिलेगी मुक्ति

Next Post
17 जून से बुरे फंसेंगे कालाधन, बेनामी संपत्ति वाले; सिर्फ टैक्स अदायगी से नहीं मिलेगी मुक्ति

17 जून से बुरे फंसेंगे कालाधन, बेनामी संपत्ति वाले; सिर्फ टैक्स अदायगी से नहीं मिलेगी मुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d