रांची: 21 नवम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 22 नवम्बर को कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आयेंगे. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने दी.
उन्होंने बताया कि अमित शाह 21 नवंबर को 11 बजे पूर्वाह्न मनिका में और 12 बजे अपराह्न लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा 22 नवंबर को 11:00 बजे पूर्वाह्न लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दिन के 1:00 बजे पलामू में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे.
दीपक प्रकाश ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को 12:00 अपराह्न बिश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अतिरिक्त शाम 4:00 बजे रांची में प्रेसवार्ता भी करेंगे.

