रांची: केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह एकदिवसीय दौरे पर सोमवार को रांची पहुंचे. अमित शाह का रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया. अमित शाह के साथ ही नई दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर भी रांची पहुंचे.
केंद्रीय गृहमंत्री ने रांची एयरपोर्ट पर ही सीआरपीएफ और गृह तथा पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बाद में अमित शाह, ओम प्रकाश माथुर और रघुवर दास एक ही वाहन पर सवार होकर प्रभात तारा मैदान के लिए रवाना हुए.