BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य को कुपोषण मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता:अमिताभ कौशल

by bnnbharat.com
June 26, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 26 जून: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले 100 दिनों का एजेंडा तथा कार्य योजना का रोडमैप तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र प्रायोजित योजना Umbrella ICDS के अंतर्गत 6 प्रमुख योजनाओं का संचालन प्रमुखता से किया जाना है।

केंद्र प्रायोजित योजना में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोर या किशोरियों को पोषण संबंधित सेवाएं, अनौपचारिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संरक्षण तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराना सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में आने वाले 3 महीनों में 2 लाख 90 हजार 169 लाभुकों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 150 करोड़ की राशि आवंटित की गई।

सितंबर 2019 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो इसके लिए सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, कस्तूरबा विद्यालयों एवं कॉलेज में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तर पर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं परियोजना स्तर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इसका अनुश्रवण करेंगे। पीआरआई मेंबर्स के माध्यम से प्रचार प्रसार कर सुकन्या योजना को लोगों के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

श्री अमिताभ कौशल ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, बाल अधिकार एवं संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि योजनाओं के उद्देश्य, कार्य योजना एवं लक्ष्य प्राप्ति पर पूरा प्रकाश डाला।

किशोरियों का सशक्तीकरण करना सरकार की प्राथमिकता है:परियोजना निदेशक

इस अवसर पर पोषण मिशन के परियोजना निदेशक श्री डी के सक्सेना ने कहा कि रांची में महिला शक्ति केंद्र योजना की शुरुआत की गई है।

इसके तहत् राज्य के 177 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन हुआ है। प्रत्येक प्रखंड में 25-25 छात्र स्वयं सेवकों का चयन किया जाना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि 11 से 14 वर्ष तक की विद्यालय छोड़ चुकी किशोरियों का सशक्तीकरण और इनका विवरण रेपिड रिर्पोटिंग सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग डॉ लुइस मरांडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा श्री अमिताभ कौशल, परियोजना निदेशक पोषण मिशन श्री डी के सक्सेना, निदेशक समाज कल्याण श्री मनोज कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिक्त आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की नियुक्ति अब ग्राम सभा की अनुमति के बाद

Next Post

ट्रक की चपेट में आया ऑटो, एक घायल

Next Post

ट्रक की चपेट में आया ऑटो, एक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d