BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म
Share on FacebookShare on Twitter

अपने सरोद के सुरों से दुनिया भर के श्रोताओं को झुमा देने वाले सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां का आज जन्मदिन है. ग्वालियर में संगीत के ‘सेनिया बंगश’ घराने की छठी पीढ़ी में जन्म लेने वाले अमजद अली खां को संगीत विरासत में प्राप्त हुआ था. उनके पिता उस्ताद हाफिज अली खान ग्वालियर राज-दरबार में प्रतिष्ठित संगीतज्ञ थे.

उन्होंने महज 12 साल की उम्र में एकल सरोद-वादन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था. एक छोटे से बालक की सरोद पर अनूठी लयकारी और तंत्रकारी सुन कर दिग्गज संगीतज्ञ दंग रह गए. अमजद अपने पिता के ही शिष्य थे, जिन्होंने सेनिया घराना सरोद वादन में परंपरागत तरीके से तकनीकी दक्षता हासिल की.

भारत और विदेश के इन व्यापक प्रदर्शनों को काफी न पाकर अमजद अली ने शास्त्रीय संगीत में अभिनव परिवर्तन के अलावा गायन एवं वाद्य संगीत की रचना की. ग्वालियर में जन्में अमजद अली खान ने भरतनाट्यम नृत्यांगना शुभालक्ष्मी के साथ शादी की. कहा जाता है कि एक बार नौकरी ना होने की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इस दौरान उन्हें बेघर होना पड़ा.

उन्होंने 1963 में 18 वर्ष की उम्र में पहली अमेरिका यात्रा की थी. इस यात्रा में पंडित बिरजू महाराज के नृत्य-दल की प्रस्तुति के साथ अमजद अली खां का सरोद-वादन भी हुआ था.

हिंदू डांसर से की शादी

अमजद अली खान और उनकी पत्नी शुभालक्ष्मी की शादी काफी चर्चा में रही और उनकी यह कहानी काफी दिलचस्प रही है. बताया जाता है कि अमजद अली खान को पहली बार शुभालक्ष्मी ने कोलकाता में 1974 में कला संगम कार्यक्रम में स्टेज परफॉर्मेंस करते हुए देखा था. कार्यक्रम के बाद दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई. उसके बाद उनकी बात आगे बढ़ी और शादी के लिए लंबे इंतजार के बाद साल 1976 में शादी की.

सम्मान और पुरस्कार
युवावस्था में ही उस्ताद अमजद अली खाँ ने सरोद-वादन में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर ली थी. 1971 में उन्होंने द्वितीय एशियाई अन्तर्राष्ट्रीय संगीत-सम्मेलन में भाग लेकर ‘रोस्टम पुरस्कार’ प्राप्त किया था. यह सम्मेलन यूनेस्को की ओर से पेरिस में आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने ‘आकाशवाणी’ के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था. अमजद अली ने यह पुरस्कार मात्र 26 वर्ष की आयु में प्राप्त किया था. इसके अतिरिक्त उन्हें मिले पुरस्कार निम्नलिखित हैं-

यूनेस्को पुरस्कार

कला रत्न पुरस्कार

1975 में पद्मश्री

1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

1989 तानसेन सम्मान

1991 में पद्म भूषण

2001 में पद्म विभूषण

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की हुई मौत…..

Next Post

बड़े और छोटे भाई की भूमिका को लेकर फंसा झामुमो-कांग्रेस का गठबंधन, पेंच ही पेंच

Next Post
बड़े और छोटे भाई की भूमिका को लेकर फंसा झामुमो-कांग्रेस का गठबंधन, पेंच ही पेंच

बड़े और छोटे भाई की भूमिका को लेकर फंसा झामुमो-कांग्रेस का गठबंधन, पेंच ही पेंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d