BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमृतसर-लाहौर बस सेवा भी बंद, दोनों जगहों से खाली लौटीं बसें

by bnnbharat.com
August 10, 2019
in समाचार
अमृतसर-लाहौर बस सेवा भी बंद, दोनों जगहों से खाली लौटीं बसें
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर-लाहौर और ननकाना साहिब-अमृतसर बसें रोजाना की तरह शुक्रवार को चलीं। शनिवार को भी दोनों बसों ने शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे अटारी के पास एक-दूसरे को क्रास किया। पूर्व में यह दोनों बसें अलग-अलग समय पर अटारी पहुंचती थीं। यह पहली बार था कि भारत-पाक के बीच चलने वाले ये बसें एक समय पर अटारी पहुंचीं। इसके बाद खुलासा हुआ कि पाकिस्‍तान ने अपनी बस को अमृतसर से खाली ही वापस मंगवाया है और लाहौर से भारत की बस को खाली लौटाया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव का असर अमृतसर-लाहौर के बीच चलने वाली बस सेवा पर भी पड़ा है। शनिवार को पाकिेस्‍तान ने भारत से अपनी बस मंगवा ली और लाहौर से भारत की बस को खाली लौटा दिया गया। पाकिस्‍तान की ओर से इस बस सेवा को बंद या निलंबित किए जाने के बारे में लिखित सूचना नहीं दी गई है। यहां लौटी बस के चालक के अनुसार, पाकिस्‍तान के टर्मिनल अधिकारी ने मौखिक रूप से इस बस सेवा को फिलहाल बंद करने की बात कही।

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 और 35ए को समाप्‍त किए जाने के बाद पाकिस्तान के मंत्री ने भारत-पाक के बीच बस सेवा को भी बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि इसके बाद भी अमृतसर-लाहौर बस सेवा जारी थी। शुक्रवार को दिल्ली-लाहौर और लाहौर-दिल्ली के अलावा अमृतसर-लाहौर और लाहौर-अमृतसर के बीच बसें सामान्य रूप से ही चलीं। शुक्रवार को दिल्ली से लाहौर के बीच चलने वाली बस सुबह 8.35 बजे जेसीपी अटारी पहुंची। इस बस में 22 यात्री सवार थे। इसी तरह लाहौर से दिल्ली के बीच चलने वाली बस दोपहर दो बजे जेसीपी पहुंची और इसमें कुल 28 यात्री सवार थे। 

अमृतसर-लाहौर के बीच चलने वाली बस में दो यात्री आए, जबकि अमृतसर से लाहौर जाने वाली बस में सिर्फ एक यात्री ने शुक्रवार को सफर किया। इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) अटारी पर शुक्रवार को भी कारोबार जारी रहा। पाकिस्तान की ओर से कुल छह ट्रक आइसीपी अटारी पहुंचे, जबकि भारत की ओर से सिर्फ एक ट्रक जीरो लाइन पार करके पाकिस्तान गया। इसके बाद शनिवार को पाकिस्‍तान ने बिना काेई पूर्व सूचना दिए अमृतसर-लाहौर बस सेवा को बंद करने का कदम उठाया।

शनिवार को अमृतसर से सुबह पाकिस्‍तान की बस बिना किसी यात्री के लाहौर के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही लाहौर से भारत की बस खाली अमृतसर लौट आई। भारत के बस के ड्राइवर का कहना है, लाहौर बस टर्मिनल के अधिकारी ने बस सेवा को फिलहाल बंद करने की मौखिक सूचना दी और बस खाली ही अमृतसर ले लाने को कहा। चालक ने कहा, ‘हमें अभी तक बस सेवा के निलंबन के संबंध में पाकिस्तान से कोई आधिकारिक या लिखित बयान नहीं मिला है। उनके टर्मिनल अधिकारी ने  बसमौखिक रूप से सूचित किया है।’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चौपारण, बिहार बॉर्डर पर कोबरा बटालियन ने 1 नक्‍सली को किया ढ़ेर

Next Post

कश्मीर के पूर्व विधायक राशिद को पुलिस कस्टडी में भेजा

Next Post
कश्मीर के पूर्व विधायक राशिद को पुलिस कस्टडी में भेजा

कश्मीर के पूर्व विधायक राशिद को पुलिस कस्टडी में भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d