रांची: ईसा मसीह के जन्म के साथ ही राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया गया. मंगलवार रात सभी प्रमुख गिरिजाघरों में यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया.
कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग गिरिजाघरों में जुटे और पुण्य रात की विशेष मिस्सा में भाग लिया. मंगलवार की रात जैसे ही बारह बजे गिरजाघर की घंटियां बज उठी और कृत्रिम प्रकाश के साथ प्रभु यीशु मसीह के अवतरण का एहसास कराया गया.
चर्च में प्रभु के समक्ष कैंडल जले, प्रार्थना हुई, पवित्र बाइबिल पढ़े गए और आतिशबाजी की गयी. साथ ही केक काट कर क्रिसमस का त्योहार मनाया गया.
राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में आज क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है. सभी गिरजाघरां को आकर्षक रूप से सजाया गया है. कल से गिरजाघरों में विषेष आराधना की जा रही है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने समस्त राज्यवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं.
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि ईसा मसीह ने संपूर्ण मानव जाति को अंधकार पर प्रकाष से, घृणा पर प्रेम से और हिंसा पर शांति और सदभाव से विजय प्राप्त करने का संदेश दिया. ईसा मसीह का संदेष हमेशा अनुकरणीय है.
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ईसा मसीह के बताये रास्ते पर चलकर राज्य और राष्ट्र को समृद्ध बनाने में सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.
इधर, राज्य के अन्य जिलों में भी जिले में क्रिसमस हर्सोल्लास मनाया गया. क्रिसमस के मौके पर हजारों इसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ किया.
इस दौरान विभिन्न चर्चों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई. लोगों में काफी उत्साह भी थी. छोटे-छोटे बच्चे भी काफी संख्या में मौजूद थे.
वहीं चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया गया. उसके बाद फादर द्वारा प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों को सुनाया गया. इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया. जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे. क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी.

