नई दिल्ली:- नटराजन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्हें महिंद्रा की एसयूवी थार गिफ्ट की गई है. उन्होंने बताया कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें यह कार तोहफे में दी है. नटराजन ने फिर इसकी खुशी में गाबा टेस्ट की अपनी साइन की हुई जर्सी आनंद महिंद्रा को दी.
नटराजन ने लिखा, भारत के लिए क्रिकेट खेलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है.नटराजन अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ गए हैं. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो वह पहली बार 2017 के सीजन में नजर आए. उन्होंने तब किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) 6 मैच खेले और दो ही विकेट ले सके. वह यूएई में आयोजित किए गए पिछले सीजन में 16 मैच खेले और 8.02 के इकॉनमी रेट से उन्होंने कुल 16 विकेट झटके.
29 साल के नटराजन ने अब तक भारत के लिए 7 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक टेस्ट, 2 वनडे और 4 टी20 मैच शामिल हैं. उनके नाम अब तक 13 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं.

