BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर अनंत हेगड़े ने दिया विवादित बयान

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर अनंत हेगड़े ने दिया विवादित बयान
Share on FacebookShare on Twitter

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. नोबेल पुरस्कार पाने के आखिरी दिन भारतवासियों के लिए बड़ी ही खुशी का दिन था. क्योंकि भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है.

वह भारतीय मूल के हैं, दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. सोमवार को पुरस्कार के ऐलान के बाद से ही हर कोई अभिजीत बनर्जी को बधाई दे रहा है, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि लोगों ने उनका मजाक बना दिया है.

अनंत हेगड़े ने ट्विटर पर अभिजीत बनर्जी की न्याय स्कीम का मज़ाक उड़ाया, जिसका आइडिया अभिजीत ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को दिया था. अनंत हेगड़े ने जो टिप्पणी की वो लोगों को नहीं भाई और अनंत हेगड़े को खूब खरी-खोटी सुना दी.

ट्वीटर यूजर्स ने हेगड़े के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि तुच्छ आदमी की तुच्छ सोच साफ नज़र आ रही है. इसके अलावा कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि प्लीज़, आप कुछ बॉलीवुड की फिल्में देखें और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें. कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि भारत को अपना नोबेल पुरस्कार बनाना चाहिए, जिसे रविशंकर प्रसाद-पीयूष गोयल जैसे नेताओं को मिल सके.

जानकारी के मुताबिक नोबेल पुरस्कार के लिए सोमवार को जब अभिजीत बनर्जी के नाम का ऐलान किया गया, तब उनका जेएनयू के साथ कनेक्शन की बात सामने आई, उन्होनें किस तरह भारत में गरीबी हटाने के लिए काम किया और फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को न्याय स्कीम का आइडिया दिया.
अनंत हेगड़े अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से ख़बरों में रहते हैं. हेगड़े इससे पहले अपने आपत्तिजनक बयानों, विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चा में रह चुके हैं. फिर चाहे वह संविधान को बदलने वाला बयान हो या फिर नाथूराम गोडसे वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा का समर्थन करना हो.
राहुल गांधी ने न्याय स्कीम के लिए दी बधाई

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को जब नोबेल पुरस्कार मिला तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी. राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने की बधाई, उन्होंने हमारी स्कीम न्याय को तैयार करने और उसके जरिए गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने , अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारा साथ दिया था

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में वोट डालने के लिए लम्बी लाइन से मिलेगी निजात

Next Post

बेटी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत

Next Post
बेटी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत

बेटी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d