BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूल्हे के दोस्तों की हरकत से नाराज दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानें क्यों…

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली: उत्तरप्रदेश के बरेली शहर में एक शादी में अजीब मामला सामने आया है. यहां शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के दोस्तों की हरकत दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को नागवार गुजरी और तत्काल शादी तोड़ दी गई. दरअसल शादी में डांस पार्टी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जब डांस फ्लोर पर दुल्हन को खींच लिया तो दुल्हन बुरी तरह से नाराज हो गई. साथ ही वधु पक्ष को दूल्हे के दोस्तों का यह व्यवहार अपमानजनक लगा. विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का रहने वाला है और दुल्हन कन्नौज जिले की रहने वाली है और दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

दुल्हन को दोस्तों ने जबरन डांस के लिए खींचा

शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी के लिए बरेली पहुंचे थे और पूरी शादी समारोह में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचा तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. दुल्हन के माता-पिता ने कहा कि उसे एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, जिसने उसका सम्मान नहीं किया. दुल्हन के पिता ने भी बेटी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी के फैसले का सम्मान करता हूं. मैं उसे ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जो उनका सम्मान नहीं करता है.

दूल्हे के परिवार को भरने पड़े 6.5 लाख

जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो दुल्हन के परिवार ने शादी नहीं करने का फैसला लिया. उन्होंने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज करा दी, लेकिन जब दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख का शादी के खर्च का भुगतान कर दिया, तब जाकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ. स्थानीय पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी, हालांकि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला था. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. इस घटनाक्रम के बाद लड़के के घरवालों ने लड़की और उसके परिवार वालों को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक विधान परिषद में हाथापाई, कांग्रेस एमएलसी ने उपाध्यक्ष को कुर्सी से खींचकर हटाया

Next Post

Apple फैक्ट्री में तोड़फोड़ से 440 करोड़ का नुकसान, हजारों iPhone चोरी

Next Post
Apple फैक्ट्री में तोड़फोड़ से 440 करोड़ का नुकसान, हजारों iPhone चोरी

Apple फैक्ट्री में तोड़फोड़ से 440 करोड़ का नुकसान, हजारों iPhone चोरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d