रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बरियातु क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग घर से बिना बताये हुए बाहर निकली, लेकिन बदमाशों के चंगुल में फंस गयी. जिसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं दूसरे ने छेड़छाड़ की. मामला सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरियातू थाना के टैगोर हिल के निकट एक फ्लैट में रहने वाली नाबालिग लड़की शनिवार को परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गयी और रेलवे स्टेशन जाने के लिए बदमाशों से लिफ्ट भी ले लिया. लेकिन बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पहुंचाने की जगह उसे कोकर स्थित अपने घर ले गया,जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.
दूसरी तरफ लड़की के परिजन रातभर उसे खोजते रहे. इस बीच तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकोशन को भी ट्रेस किया गया, लेकिन लड़की का मोबाइल बंद पाया गया. बाद में लड़की के बरामद होने और दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। बताया गया है कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लड़की जून में मौसी के घर रांची आई हुई थी और शनिवार को किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गई थी.

