रांची: ‘जानवरों में भी जान होती है, उन्हें भी प्यार और नफरत की पहचान होती है’ की थीम पर आधारित डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बरियातु, रांची के तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को एकेडमिक पिकनिक के अन्तर्गत उनके शिक्षिकाओं के सानिध्य में बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी, का भ्रमण कराया गया.
विद्यार्थियों को हिदायतें दी गयी थी कि वे वहां शोर नहीं करेंगे, क्योंकि इससे पिंजरे में बंद जानवर डर सकते हैं और न ही कुछ खाने को देंगे क्योंकि इससे उनकी सेहत बिगड़ी सकती है.
बच्चों ने शेर, टाइगर, व्हाइट टाइगर, लियोपार्ड, लियोपार्ड कैट, शुतुरमुर्ग वह अन्य जानवर देखे और इस पिकनिक का खूब लुत्फ उठाया. उन्होंने जानवरों के सुरक्षा और संरक्षण का महत्त्व समझा.

