BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत के दोस्त ने कहा- अंकिता लोखंडे बचा सकती थी सुशांत की जिंदगी!

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
सुशांत के दोस्त ने कहा- अंकिता लोखंडे बचा सकती थी सुशांत की जिंदगी!
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: निर्माता संदीप सिंह सुशांत सिंह राजपूत के काफी करीब दोस्त थे .संदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

आपको बता दें कि संदीप ने अंकिता और सुशांत के साथ कुछ यादें ताजा की हैं और कहा कि अंकिता लोखंडे ही उन्हें बचा सकती थीं. संदीप ने इच्छा जाहिर की है कि काश सुशांत और अंकिता ने शादी की होती.

बता दें संदीप ने सुशांत और अंकित के लिए एक नोट लिखा है ,जिसमे संदीप ने लिखा है कि काश वह और अंकिता सुशांत को आत्महत्या करने से रोक पाते. उन्होंने सुशांत और अंकिता के साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है.

संदीप ने लिखा है…’डियर अंकिता, हर दिन गुजरने के साथ एक ही बात मेरा बार-बार पीछा कर रही है. कहा हमने थोड़ी और कोशिश की होती, हमने उसे रोका होता, हमने उससे भीख मांगी होती! तुम दोनों अलग भी हो गए तो भी तुमने उसकी खुशी और सफलता की प्रार्थना की, तुम्हारा प्यार पवित्र था. खास था.

तुमने अब तक अपने घर की नेमप्लेट से उसका नाम नहीं हटाया है. मुझे उन दिनों की याद आती है, जब हम तीनों लोखंडवाला में परिवार की तरह रहते थे.हम लोगों की कई ऐसी यादें हैं जिन्हें सोचकर आज मेरा दिल रो पड़ता है.

साथ में खाना बनाना, साथ में खाना, एसी का पानी गिरना, हमारा मटन भात, हमारी उट्टन, लोनावला या गोवा की लॉन्ग ड्राइव. हमारी पागलपन वाली होली! जो हंसी हमने बांटी, वो जीवन का सेंसिटिव लो फेज जब हम एक-दूसरे के साथ थे, तुम तो सबसे ज्यादा.

सुशांत के चेहरे पर हंसी लाने के लिए तुम जो चीजें करती थीं.’उन्होंने आगे लिखा, ‘आज भी मैं मानता हूं कि तुम दोनों ही एक-दूसरे के लिए बने थे. तुम दोनों सच्चा प्यार हो. ये बातें, ये यादें मेरे दिल में गूंज रही हैं. मैं उन्हें वापस कैसे लाऊं! मैं उन्हें वापस लाना चाहता हूं.

मैं हम तीनों को वापस चाहता हूं! मालपुआ याद है? और कैसे वो मेरी मां से बच्चों की तरह मटन करी मांगता था.’संदीप लिखते है, मैं जानता हूं कि सिर्फ तुम उसे बचा सकती थी. काश तुम दोनों ने शादी कर ली होती जैसा कि हमने ख्वाब देखा था.

अगर वो तुम्हें अपने पास रहने देता तो तुम उसे बचा सकती थीं. तुम उसकी गर्लफ्रेंड थी, उसकी पत्नी, उसकी मां, हमेशा के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड. आई लव यू अंकिता.

मैं तुम्हारी जैसी दोस्त को कभी खोना नहीं चाहता. मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा. गौरतलब है कि संदीप सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में 15 जून को शामिल हुए थे. वहीं अंकिता सुशांत के पिता से एक दिन बाद सुशांत के अपार्टमेंट में मिलने गई थीं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गरीबों को चिन्हित कर सूखा राशन कराया उपलब्ध

Next Post

प्रवासी मजदूरों को गांवों में मिलेगा काम, 116 जिलों में 125 दिन चलेगी योजना

Next Post
प्रवासी मजदूरों को गांवों में मिलेगा काम, 116 जिलों में 125 दिन चलेगी योजना

प्रवासी मजदूरों को गांवों में मिलेगा काम, 116 जिलों में 125 दिन चलेगी योजना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d