BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैस लीक की एक और घटना, पेपर मिल के 7 मजदूर अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in समाचार
गैस लीक की एक और घटना, पेपर मिल के 7 मजदूर अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर

गैस लीक की एक और घटना, पेपर मिल के 7 मजदूर अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का सामना कर रहे भारतीयों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देशवासियों को गैस त्रासदी जैसी विपदा का भी सामना करना पड़ा. सुबह विशाखापत्तनम के पॉलिमर फैक्ट्री में गैसे लीक के चलते 10 लोगों की मौत और हजारों के बीमार होने के ठीक बाद गैस लीक के एक और हादसे की खबर आई है.

3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में गैस लीक के चलते मजदूरों के बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 3 की हालत गंभीर है.

टैंक की कर रहे थे सफाई

रायगढ़ के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मजदूर मिल में एक टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान वे खतरनाक गैस के संपर्क में आए और गंभीर रूप से बीमार होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

रायगढ़ के कलेक्टर यशवंत कुमार दिन के करीब 3 बजे एसपी के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने बताया कि मिल के मालिक ने शुरुआत में जानकारी मिलने के बाद उसे छिपाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना नहीं दी. मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की घोषणा भी अधिकारियों ने की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मिल बंद थी. मिल मालिक मिल चालू करने के लिए सफाई का कार्य कर करा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सफाई के दौरान सात मजदूर किसी जहरीली गैस के संपर्क में आए और बीमार हो गए.

घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है जिससे घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक सरकार के अमानवीय व्‍यवहार पर चुप्‍पी तोड़ें बाबूलाल मरांडी: झामुमो

Next Post

कॉपरेटिव कॉलेज में लकड़ी माफिया का आतंक, कैम्पस में दिखे शराब के कई खाली बोतलें

Next Post
कॉपरेटिव कॉलेज में लकड़ी माफिया का आतंक, कैम्पस में दिखे शराब के कई खाली बोतलें

कॉपरेटिव कॉलेज में लकड़ी माफिया का आतंक, कैम्पस में दिखे शराब के कई खाली बोतलें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d