BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से मौत के बाद आए दिन कुछ ना कुछ बुरी ख़बरें सामने आ रही हैं. हाल ही में महज 16 साल की फेमस टिकटॉकर सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया तो अब एक और टिकटॉकर शिवानी की गला दबाकर हत्या की ख़बरों ने हर किसी को शॉक कर दिया है .

शिवानी की उनके दोस्त आरिफ द्वारा एकतरफा प्यार में हत्या किए जाने की खबर आई है. कुंडली के टीडीआई सिटी में स्थित अपने ही सैलून में शिवानी की लाश मिली. उनके पिता की शिकायत के बाद दोस्त आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी शिवानी के शव को सैलून में रखे बेड में डालकर फरार हो गया. जब रविवार को मृतक की बहन के दोस्त ने बेड खोला, तो उसका शव मिला. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि शिवानी खोबियान कुंडली में टच एंड फेयर नाम से सैलून चलाती थीं. टिक-टॉक पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

शिवानी की बहन श्वेता के मुताबिक 26 जून को आरिफ शिवानी से मिलने उसके ब्यूटी पार्लर आया था, और ये बात श्वेता को खुद शिवानी ने ही बताई थी.

बताया गया है कि शिवानी के गले पर निशान थे, उनकी हत्या गला दबा कर दी गई है. साथ ही उनका मोबाइल भी गायब है. वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्या दो दिन पहले की गई है. जिस दिन हत्या हुई, उस दिन देर रात तक घर न पहुंचने पर शिवानी की बहन भारती ने उनके व्हाट्सप्प नंबर पर मैसेज कर पूछा तो जवाब आया, ‘मैं हरिद्वार में हूं, मंगलवार को आऊंगी.’ माना जा रहा है कि ये मैसेज हत्यारे आरिफ ने ही किया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सावधान: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ATM से कैश निकालने के नियम

Next Post

लॉकडाउन विस्तार से कोचिंग संचालकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Next Post
लॉकडाउन विस्तार से कोचिंग संचालकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

लॉकडाउन विस्तार से कोचिंग संचालकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d