रांची: राज्य सरकार जहां एक ओर झारखंड के बाहर फंसे लोगों को वापस झारखंड लाने के हर संभव प्रयास कर रही है. वहीं वैसे लोग जो झारखंड से वापस अपने राज्य जाना चाहते हैं. उनके लिए भी राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लोगों को झारखंड सहायता पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है.
अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉकडाउन की वजह से झारखंड में फंसे है. वह झारखंड सहायता पोर्टल के वेब लिंक पर खुद को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार आप तक पहुंच सके.