BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हतोत्साहित नहीं होने एवं संयम बरतने की अपील की

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in समाचार
हतोत्साहित नहीं होने एवं संयम बरतने की अपील की

हतोत्साहित नहीं होने एवं संयम बरतने की अपील की

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से हतोत्साहित नहीं होने और अपने घरों में सुरक्षित रहकर संयम बरतने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा तंत्र आपकी सुविधा एवं सेवा के लिए कार्यरत है. किसी भी व्यक्ति को खाने और रहने में कोई दिक्कत न हो यह संकल्प सरकार ने ले रखा है.

उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने में आप अपना पूरा सहयोग दें. आप घर में रहें और सुरक्षित रहें.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के वैसे लोग जो दूसरे राज्यों में रह गए हैं उन्हें उसी राज्य के सरकार द्वारा मदद मिलेगी.

दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के भाइयों-बहनों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार देश के विभिन्न राज्य सरकारों से समन्वय स्थापित कर रही है.

देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भरोसा दिलाया है कि जो जहां है वहीं रुकेंगे. उन्हें किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी, सारी सुविधा उपलब्ध होगी.

जांच से डरे नहीं, जांच कराएं और सुरक्षित रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो बाहर से आते हैं, उनका जांच होना सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जांच से डरे नहीं इसके लिए उन्हें जागरूक करें.

किसी भी व्यक्ति में किसी भी तरह का वैसा लक्षण जो कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण के दायरे में आता है, उसका जांच अवश्य कराएं. आपकी सुरक्षा आपके अपने हाथों में हैं. जांच कराएं और सुरक्षित रहें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मुसीबत में फंसे नागरिकों के लिए सीएम किचन एवं कम्‍युनिटी किचन भोजन उपलब्ध कराने का बेहतर विकल्प है.

इससे जो लोग बेघर हैं, या जिनके रोजगार प्रभावित हुए हैं उन्‍हें भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा. सीएम किचन के माध्यम से दोपहर के भोजन में खिचड़ी, चोखा के अलावा रात के लिए आलू इत्यादि की सूखी सब्जी, पूड़ी के पैकेट बनाकर बांटे जा रहे है.

जल्द और चार सीएम किचन की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में बहुत जल्द चार और सीएम किचन की शुरुआत की जाएगी. रांची के हज हाउस एवं रांची क्लब में भी इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि सीएम किचन एवं कम्युनिटी किचन अलग-अलग क्षेत्रों में भी खोले जा रहे हैं. जिससे लोगों को भूखे पेट सोना न पड़े. हमारी टीम पूरी तरह से व्यवस्था को बनाने में लगी है.

उन्होंने कहा कि इनकी किचनों के माध्यम से बाहर से क्वॉरेंटाइन किये गए लोगों के अलावे मजदूर, असहाय, गरीबों को खाना खिलाया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, रांची उपायुक्त राय महिमापत रे, रांची डीडीसी अनन्य मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, राउंड टेबल इंडिया समूह के कर्मीगण सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फूड पैकेट की निःशुल्क होम डिलीवरी की शुरुआत

Next Post

सरकारी आदेश व नियमों की क्रिसी प्रकार की अनदेखी नहीं हुई: आलोक दूबे

Next Post
सरकारी आदेश व नियमों की क्रिसी प्रकार की अनदेखी नहीं हुई: आलोक दूबे

सरकारी आदेश व नियमों की क्रिसी प्रकार की अनदेखी नहीं हुई: आलोक दूबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d