हजारीबाग : अखिल भारत हिंदु महासभा हजारीबाग जिला संगठन के द्वारा नियुक्ति सह होली मिलन समारोह हजारीबाग , रामनगर के उत्सव हाल मे मनाया गया . वीर सावरकर के छायाचित्र के समक्ष दिन प्रज्ज्वलित कर प्रदेश के अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया . हजारीबाग जिला संगठन के द्वारा 10 प्रखण्डों मे सफलता पूर्वक प्रखण्ड प्रमुख कि नियुक्ति की गई.
विष्णुगढ से भास्कर दुबे , केरेडारी से विकास कुमार वर्मा तथा मदन पाण्डेय , बडकागाँव से तिव्रकांत , कटकमदाग से राहुल कुमार तथा अजय कुमार , सदर से रंजन कुमार , इचाक से संजित कुमार तथा संतोष सिंह , कटकमसांडी से छोटु कुमार राणा तथा नवीन सिंह , पदमा से महेन्द्र प्रसाद महतो , बरही से विकास कुमार , बरकट्ठा से विजय कुमार को प्रखण्ड प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया .
सभी सदस्यों ने पुरी निष्ठा के साथ अखिल भारत हिंदु महासभा के साथ कार्य करने तथा हिन्दूत्व के लिए निष्ठा भाव बनाए रखने का वादा किया . पुरी सभा भारत अखण्ड हो , हिंदु महासभा प्रचण्ड हो के नारे से गुंजता रहा .
उसके बाद होली मिलन समारोह के कार्यक्रम को भी सफलता पूर्वक किया गया .
झारखंड प्रदेश महासचिव देवव्रत नाथ शाहदेव , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी , रांची महानगर महासचिव पंकज सोनी तथा हजारीबाग जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार ने पुरे संगठन के साथ समस्त भारतवासियों को होली की शुभकामनाएं दी.
मौके पर प्रदेश महासचिव देवव्रत नाथ शाहदेव , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी , रांची महानगर महासचिव पंकज सोनी , हजारीबाग जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार , जिला महासचिव विशाल कुमार , जिला सचिव कृष्ण कुमार , जिला संगठन सचिव कैलाश कुमार , जिला कोषाध्यक्ष रौशन कुमार लाड़ला , जिला कार्यालय मंत्री अजित कुमार , जिला मिडिया प्रभारी महेश कुमार ,जिला प्रवक्ता योगेश कुमार के साथ
सैकडो के संख्या में सदस्य उपस्थित थे