जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी 27 से 31 मार्च तक होनेवाली राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित कर दी गयी है.
कोरोना वायरस (कोविड 19) के कारण यह चैंपियनशिप स्थगित की गयी है. झारखंड तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो ने बताया कि चैंपियनशिप के आयोजन की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.

