हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ का आरोग्यम हॉस्पिटल जो अक्सर विवादों से घिरा रहता है। आज फिर एक वृद्ध महिला से 5 हजार रुपए मांगने की बात को लेकर विवादों में है।
सूत्रों के अनुसार हज़ारीबाग़ के तरवा-खरवा देहात क्षेत्र से आई वृद्ध महिला मंजरी देवी अपना इलाज करवाने हज़ारीबाग़ के आरोग्यम अस्पताल में आई। उक्त महिला के पास भारत सरकार का आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है। बावजूद हॉस्पिटल में पी पी किट के नाम पर पांच हज़ार रुपये की मांग की गई।
उक्त महिला दोपहर 12 बजे से ही अस्पताल परिसर में दर्द से कराह रही थी। उक्त महिला ने प्रबंधन और जिले के उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। पर अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिली है।
महिला ने लिखित रुओ से कई पदाधिकारियों को आवेदन भी दिया है।
इस मामले में बी एन एन भारत ने आरोग्यम प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु कोई संपर्क नहीं हो पाया।
सवाल यह है कि जिस हॉस्पिटल पर जिला प्रशासन इतना मेहरबान है की जिला परिषद का पुराना भवन औने पौने दाम पर आरोग्यम को लिज पर दे दिया गया, वही आरोग्यम गरीबों के इलाज में ऐसे कोताही बरत रहे हैं। खैर इसमें भी एक बहुत बड़ा घोटाला है जिसका खुलासा बी एन एन भारत बहुत जल्द करने जा रहा है।