रांची: कोरोना वैश्विक महामारी और लॉकडाउन के बीच पिछले 2 महीने से हटिया रेलवे स्टेशन रोड में आंध्र प्रदेश जिला श्रीकुकुलम के करीब 11 प्रवासी मजदूर फंसे हुए थे, जो अपने राज्य जाना चाह रहे थे. किंतु जाने में असमर्थ थे. इसकी जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची जिला के महामंत्री रोमित नारायण सिंह को 29 मई को ज्ञात हुआ.
उन्होंने तुरंत इन प्रवासी मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था की और आंध्र प्रदेश के श्रीकुकुलम जिला भेजने की व्यवस्था की. इसके लिए उन्होंने रांची जिला लॉ एंड ऑर्डर अधिकारी अखिलेश सिन्हा से संपर्क साधा और उनसे इन प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए पास निर्गत करने का अनुरोध किया.
इस पर अखिलेश सिन्हा ने तुरंत इन मजदूरों के इनके राज्य भेजनें के लिए अन्तर्राज्य वाहन परमिट निर्गत करवा दिया. इसके बाद बस को पूरी तरह से सैनिटाइज कर मजदूरों को रास्ते में भोजन के लिए राशन सामग्री उपलब्ध करवाकर इन प्रवासी मजदूरों को आंध्र प्रदेश के लिए भेजा गया.
इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री रोमित नारायण सिंह ने कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में समाज के सभी लोगों को अपने आसपास ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों की मदद यथासंभव करनी चाहिए.
उन्होंने रांची जिला लॉ एंड ऑर्डर अधिकारी अखिलेश सिन्हा को बहुत धन्यवाद और आभार दिया और कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के रहते हुए लोगों के लिए कार्य करना सहज हो जाता है.
आंध्र प्रदेश जाने वाले मजदूरों में पापला योगी नायडू, भाग्यलक्ष्मी पपाला, सारा बानी पपाला, जाड़ा मोहन राव, जाड़ा नागमणि, जाड़ा सत्यार्थी, जाड़ा नरेश, जाड़ा यशोदा, जाड़ा सीमा, जाड़ा दुर्गा राव, मुल्लू गोलानी, पपला योगी नायडू और जाड़ा सुमन नाथम आदि थे.

