BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरुण कुमार सिंह बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


पटना: बिहार में आठ सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है. तबादले के बाद 1985 बैच के आइएएस अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बने हैं, जो सोमवार यानी कल पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले वे विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार की कार्यावधि 28 फरवरी को खत्म हो रही है. ऐसे में अरुण कुमार सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अतिरिक्त सीएम नीतीश के करीबी मानें जाने वाले अधिकारी अपर मुख्य सचिव आमिर सुभानी को अरुण कुमार सिंह की जगह विकास आयुक्त का पद दिया गया है. वहीं, चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग से ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. हालांकि, वे निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध के भी प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे.

बता दें कि सोमवार से मुख्य सचिव का पद संभालने वाले अरुण कुमार सिंह बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहनेवाले हैं. इससे पहले वे बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे. वे काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं. बता दें कि अरुण कुमार सिंह इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे.

गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह, आमिर सुभानी, चैतन्य प्रसाद के अलावा कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, संतोष कुमार मल्ल, एसटी-एससी विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, वित्त विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस का भी तबादला किया गया है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीटी रोड पर सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

Next Post

तुर्की बना रहा नेपाल को बर्बाद और भारत को अशांत करने का खतरनाक प्लान

Next Post
केंद्रीय समिति एवं अनुसंगी इकाई में पुनः विस्तार, नए लोगों को दिया गया दायित्व

तुर्की बना रहा नेपाल को बर्बाद और भारत को अशांत करने का खतरनाक प्लान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d