BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप का सीएम पद का चेहरा तय, बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता लाइन में

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
आप का सीएम पद का चेहरा तय, बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता लाइन में
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग समेत सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा पेश कर तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी ने अभी तक चुनाव अभियान का नेतृत्व किसी को नहीं सौंपा है और न ही मुख्‍यमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान नहीं किया है। जबकि, कांग्रेस तो राज्य में अध्यक्ष विहीन ही बनी हुई है। इन दोनों दलों से कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए लाइन में हैं।

दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय की ओर से मिल रहे संकेतों के अनुसार दिल्ली में चुनाव फरवरी में कराए जा सकते हैं। ऐसे में सभी प्रमुख दलों ने भी तैयारियां तो तेज कर दी हैं, लेकिन कुछ दलों ने अभी तक चुनाव अभियान के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरों का चयन नहीं किया है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव अभियान का नेतृत्व अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथों में देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों एक जनसभा में ऐलान किया था कि वह पिछली बार 67 सीटें ही जीत सके थे, लेकिन इस बार पूरी 70 सीटें अपने कब्जे में कर लेंगे।

बीजेपी ने भी जमीनी स्त‍र पर चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन अभी तक चुनावी अभियान का मुखिया और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का औपचारिक ऐलान न होने से शीर्ष नेताओं में हलचल की स्थिति बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक बीजेपी के चुनावी अभियान का जिम्मा लेने के लिए और बतौर मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में दिग्गज नेता और दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता लाइन में हैं। जानकारों के मुताबिक कुछ अन्य‍ नेता भी हैं जिन्हें बीजेपी तय मौके पर सामने ला सकती है। तैयारियों के क्रम में पिछले दिनों सांसद विजय गोयल अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से मिलने पहुंचे थे।

शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली में कांग्रेस के पास पीपुल कनेक्ट नेता की कमी महसूस हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी अभी तक नहीं भरा जा सका है। दिल्ली में मुश्किल हालात से गुजर रही कांग्रेस के लिए भीषण जनाधार हासिल पाने के लिए किसी नए युवा नेता की जरूरत महसूस हो रही है। जानकारों के मुताबिक आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई बड़ी हलचल अभी तक सामने नहीं आई है। इस दिशा में जल्द ही बड़ी घोषणा की संभावना जानकार जता रहे हैं। उनके मुताबिक चुनावी अभियान का नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए अजय माकन, महाबल मिश्रा का नाम सबसे आगे नजर आता है। वहीं, ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा ,योगी के कार्यकाल में बन जाएगा राममंदिर

Next Post

झारखंड : 40 हजार करोड़ की रेलवे परियोजना पर हो रहा काम – सुरेश अंगड़ी

Next Post
झारखंड : 40 हजार करोड़ की रेलवे परियोजना पर हो रहा काम – सुरेश अंगड़ी

झारखंड : 40 हजार करोड़ की रेलवे परियोजना पर हो रहा काम – सुरेश अंगड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d