BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांच राज्यों में इस तारीख तक हो सकती है विधानसभा चुनावों की घोषणा

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
पांच राज्यों में इस तारीख तक हो सकती है विधानसभा चुनावों की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए अगले कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में कहा कि चुनाव वाले राज्यों में चुनाव की घोषणा से पहले अधिक से अधिक बार दौरा करेंगे. चुनावों की घोषणा संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में होगी.

पीएम मोदी ने कहा, ”आपको विश्वास दिलाता हूं कि असम के विकास में और तेजी आएगी. असम विकास की नई ऊंचाईंयों पर पहुंचेगा. मैं जानता हूं अब आप चुनाव का इंतजार कर रहे होंगे. शायद मुझे याद है कि पिछली बार जब चुनाव घोषित हुआ था वो शायद 4 मार्च को हुआ था. इस बार भी मैं संभावना देखता हूं कि मार्च के पहले सप्ताह में कभी भी चुनाव की घोषणा हो जाएगी. चुनाव आयोग का काम है यह और वह करेंगे.”

पीएम ने आगे कहा, ”मेरी कोशिश रहेगी कि चुनाव की घोषणा होने से पहले जितनी बार असम आ सकूं, पश्चिम बंगाल जा सकूं, केरल, तमिलनाडु जा सकूं. पुडुचेरी जा सकूं…मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मार्च 7 अगर मान लें चुनाव की घोषणा की. जो भी समय मिलेगा… जो भी हो आपके बीच आने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा.”

पीएम मोदी ने आज पेट्रोलियम क्षेत्र में तीन बड़ी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं. प्रधानमंत्री ने 3,300 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनसभा में कहा, ”स्वतंत्रता के बाद दशकों तक देश की सत्ता पर काबिज रहे लोगों को लगता था कि दिसपुर दिल्ली से बहुत दूर है. दिल्ली अब दूर नहीं, आपके दरवाजे पर है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने असम के नॉर्थ बैंक के प्रति ‘सौतेली मां’ की तरह व्यवहार किया और संपर्क सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उद्योग को नजरअंदाज किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एचईसी के राजेंद्र भवन की लीज रद करने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Next Post

कॉलेज में ऑनलाइन क्वि‍ज प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post
कॉलेज में ऑनलाइन क्वि‍ज प्रतियोगिता का आयोजन

कॉलेज में ऑनलाइन क्वि‍ज प्रतियोगिता का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d