नई दिल्ली: मुंबई के बाद अब दिल्ली में लॉकडाउन 2 की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं. लॉकडाउन 2 के बीच दिल्ली में अचानक यमुना किनारे जुटे हजारों मजदूर. सभी मजदूर भेजे गए शेल्टर होम. मजदूरों के जुटने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है.
Also Read This: झारखंड के 50 फीसदी कोरोना पॉजिटिव मरीज हिंदपीढ़ी के
इन प्रवासी मजदूरों के जुटने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. फिलहाल इन सभी को फल देकर शेल्टर होम्स में शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं.
Also Read This: खेलगांव में क्वॉरेंटाइन हिंदपीढ़ी के 53 लोगों को घर भेजने का अनुरोध