BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुए हमले का जमशेदपुर में दिखा उबाल

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुए हमले का जमशेदपुर में दिखा उबाल

पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुए हमले का जमशेदपुर में दिखा उबाल

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुए हमले के विरोध में जमशेदपुर के सिखों के साथ अल्पसंख्यकों में भी उबाल देखा जा रहा है. जहां शनिवार को शहर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सिखों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर पाकिस्तान को खुली चेतावनी जारी की है. जिला मुख्यालय पर इनके द्वारा जोरदार तरीके से पाकिस्तान विरोध में नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इन्होंने उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री ने नाम एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें इन्होंने ननकाना साहिब पर हमले के दोषियों को चिन्हित कर कार्ववाई किए जाने की मांग की है. वैसे प्रदर्शन के दौरान सभी समुदाय के लोगों का समर्थन देखने को मिला. पिछले दिनों सिख समुदाय का मक्का पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर असामाजिक तत्व के द्वारा हमला कर सिख समाज के कई लोगों के साथ मारपीट की घटना की गई थी.

वहीं ननकाना साहिब का नाम बदलकर गुलाम मुस्तफा अली करने की धमकी भी दी जा रही है. जिसका विरोध अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. विरोध की यह आग देश के विभिन्न प्रांतों से होते हुए जमशेदपुर तक पहुंच गई है. वहीं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय से सिखों का एक जत्था जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचा जिसमें सिख समाज का नेतृत्व करने वाले कई प्रधान मौजूद थे.

वहीं इस जुलूस में सभी समुदाय के लोग की उपस्थिति भारत की एकता को दर्शा रही थी. जहां प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 4 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. वहीं सिख समाज बिहार झारखंड के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह और अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हमला सिख समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.

इस घटना को अंजाम आतंकवादियों द्वारा दिया गया है. जिसकी सिख समाज निंदा करती है. वहीं इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भारत सरकार के माध्यम से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से हम कर रहे हैं. जहां 4 सूत्री मांग पत्र सौंप कर पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की सुरक्षा भारत सरकार करें. इसकी मांग की जा रही है. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक के लोग मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्वी विधानसभा के स्थानीय लोगों ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि का किया अभिनंदन

Next Post

जंगली हाथियों के झुंड ने 24 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

Next Post
जंगली हाथियों के झुंड ने 24 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

जंगली हाथियों के झुंड ने 24 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d