रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एक ओर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के मंदिर के लिए भूमि पूजन कर रहे थे, उसी समय बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया गया. बंगाल के दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा के नेताओं पर ममता बनर्जी के इशारों पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने जानलेवा हमला किया.
रघुवर दास ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है. इसकी जितने भी कड़े शब्दों में निंदा की जाए वो कम है. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के की बढ़ती लोकप्रियता से डरी ममता सरकार अब लोकतंत्र का गला घुटने पर उतारू हो गई है. बंगाल की जनता उन्हें इसका बखूबी जवाब देगी.

