रांची: आजसू पार्टी रांची महानगर, अखिल झारखंड महिला मोर्चा एवं आजसू छात्र संध के संयुक्त तत्वावधान में दुमका में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का विरोध प्रदर्शन अल्बर्ट एक्का चौक पर किया गया. रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि दुमका में 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले प्राथमिक अभियुक्त राम मोहली एवं उसके साथ और 16 लोगों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए.
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था सरकार करें विगत दिनों में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है. बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे बलात्कारियों में भय पैदा हो और आगे ऐसी घटनाओं का सृजन ना हो.
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप जिला परिषद के उपाध्यक्ष पार्वती देवी, मांडर विधानसभा प्रभारी हेमलता उरांव, अखिल झारखंड छात्र संघ की ज्योत्सना केरकेटा, केंद्रीय सचिव बन माली मंडल, रांची महानबर के संगठन सचिव सुनील यादव उपाध्यक्ष बंटी यादव, हरीश सिंह, ओम वर्मा, राहुल तिवारी, नीरज वर्मा, अभय तिवारी, राहुल सिन्हा आदि उपस्थित थे.