BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवादित बयान देने से बचें : जे. पी नड्डा

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in Uncategorized
विवादित बयान देने से बचें : जे. पी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में हार का सामना करने के बाद बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि पार्टी नेताओं को विवादित बयान देने से बचना चाहिए. पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को इस तरह का बयान देने के प्रति आगाह किया है. नड्डा ने बिहार से सांसद सिंह को शनिवार को तलब किया था और उन्हें ऐसे बयान नहीं देने को कहा था.

इससे पहले गिरिराज देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताकर विवादों में आए थे. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों को दिल्ली में पार्टी की हार का कारण बता चुके हैं. शाह ने कहा था कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भारत-पाक मैच जैसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए थे. पार्टी की हार के लिए ऐसे बयान जिम्मेदार हो सकते हैं. भाजपा के सूत्रों ने बताया कि अब पार्टी की नजरें बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं, जहां उसका जदयू के साथ गठबंधन है और पार्टी राज्य में जीत सुनिश्चित करना चाहती है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक और अवास्तविक करार दिया है और कहा है कि इसने राज्य के विकास को रोक दिया है. रविवार को नवी मुंबई के निकट नेरुल में भाजपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी को भविष्य में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला था. इसके बावजूद कुछ लोगों ने स्वार्थी इरादों के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए और सत्ता में आने के लिए विपक्षी दलों से हाथ मिला लिया. हालांकि, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा का अगला चुनाव अपने दम पर जीतने में कामयाब होगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीमेंट कामगार यूनियन का वार्षिक वनभोज संपन्न

Next Post

निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट असम : मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

Next Post
निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट असम : मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट असम : मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d