BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर में जागरूकता, परामर्शन सह निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
क्वारंटाइन सेंटर में जागरूकता, परामर्शन सह निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter

 खूंटी: राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज एरेंडा, खूंटी परिसर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर जागरूकता, परामर्शन सह निबंध लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिविल सजर्न, खूंटी एवं जिला नोडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट तेतरा कुमार द्वारा डब्ल्यूएचओ के थीम ‘‘युवाओं को तम्बाकू उद्योग द्वारा दिग्भ्रमित होने से बचाने और तंबाकू तथा निकोटीन के उपयोग से रोकने‘‘ विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई.

इस अवसर पर क्वारंटाइन सेंटर, एरेंडा में क्वारंटीन मजदूरों को तंबाकू का सेवन व इससे होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तार से बताया गया. तंबाकू एवं कोरोना वायरस के बीच संबंधों पर चर्चा करते हुए लोगों को सलाह दी गई कि तंबाकू का सेवन हरगिज नहीं करें.

उन्हें बताया कि तंबाकू कोविड-19 का वाहक होता है. कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति जो तंबाकू का सेवन करते हैं, उसे संक्रमण से मुक्त होने में काफी समय लगता है. क्वारंटीनों को सचेत किया गया कि क्वारंटाइन परिसर में तंबाकू का सेवन पर सख्त पाबंदी है.

उन्हें बताया गया कि बिना वजह यत्र-तत्र नहीं थूकना चाहिए. थूकने के लिए हमेशा थूकदान व बेसिन का प्रयोग किया जाना चाहिए. क्वारंटीन लोगों को सोशल व शारीरिक दूरी का पालन के प्रति जागरुक किया गया. साथ ही मास्क की उपयोगिता व हाथ धोने के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

निबंध प्रतियोगतिा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को कागज व कलम दिया गया. प्रतिभागियों को बताया गया कि निबंध लिखने के बाद अपने मोबाइल पर ह्वाटसऐप का उपयोग कर संबंधित अधिकारी को अपने निबंध भेजें. अगले दिन उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ताहिर हुसैन ही था दिल्ली दंगों का मास्‍टरमाइंड

Next Post

राजीव रंजन राजू ने गांव को कराया सैनिटाइज

Next Post
राजीव रंजन राजू ने गांव को कराया सैनिटाइज

राजीव रंजन राजू ने गांव को कराया सैनिटाइज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d