रांची: आज राजीव रंजन राजू (समाज सेवी ) पंचायत भवन से शुरुआत कर एवं गांव गांव में घूम घूमकर सभी जगह को मुखिया जयवन्त तिग्गा के सहयोग से सैनिटाइज करवाया.
जिससे वहां रह रहे लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाया जा सक. इनकी इस पहल को सभी ग्रामीणों ने काफी सराहा. उन्होंने बताया कि अब हमें अधिक सतर्कता दिखानी होगी नहीं तो आने वाला समय बहुत भयावह होगा.
राजीव रंजन राजू जोकि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं ने आज फिर आये हुए सभी प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन करवाया एवं प्रत्येक प्रवासी मजदूरों के घर जा कर उन्हें राशन उपलब्ध करवाया.
उन्होंने ग्रामीणों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान भी देने का आग्रह किया एवं उन्होंने बताया की इस महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बस सिर्फ हमें इसे हराना है जो हम सभी कर सकते हैं.

