BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदिवासी समाज की जागरूकता की है मिसाल, जो सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना : सीएम

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in समाचार
आदिवासी समाज की जागरूकता की है मिसाल, जो सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना : सीएम

आदिवासी समाज की जागरूकता की है मिसाल, जो सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना : सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: संथाल समाज अब जाग चुका है. इसका प्रमाण है. दुमका संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम, जहां संथाल की जनता ने गुरुजी को ठुकरा दिया. उन्होंने गुरुजी से कहा हमें आपकी जरूरत नहीं, हमें तो विकास चाहिए. दुमका की जनता ने युवा सुनील सोरेन को अपना जनप्रतिनिधि चुना. यह आदिवासी समाज की जागरूकता की मिसाल है. अब आप भी समय के साथ बदलें, नहीं तो समाज पीछे रह जाएगा. 2014 से पूर्व की सरकारों ने सिर्फ आप को गुमराह किया.

वर्तमान भाजपा की सरकार घर-घर तक विकास को पहुंचाने में सफल हुई है. आपने सबको देखा झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और अब विगत 5 वर्ष से आपने भाजपा की सरकार को भी देखा है. हमारे 5 साल के कार्य का आकलन करें. हमने सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता दी है. ये बातें रघुवर दास ने पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड स्थित कुम्हार टोला में आयोजित जन चौपाल में कही. रघुवर दास ने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी के बाप बेटा दोनों मुख्यमंत्री बने लेकिन इनकी नियत लूटने की रही.

हम जमीन नहीं छीनते, हम विकास के हिमायती हैं

रघुवर दास ने कहा कि कुछ बिचौलिए आपको गुमराह कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार आएगी तो आपकी जमीन छीन लेगी. लेकिन आप बताएं विगत 5 साल में हमने किसकी जमीन छीनी. आप यह बात उन बिचौलियों से भी जरूर पूछिएगा. वर्तमान सरकार तो खेती के लिए किसानों को मदद कर रही है, गांव-गांव पानी, गांव-गांव बिजली, गांव-गांव सड़क और गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा रही है. हम तो जमीन नहीं छीनते. हां हम विकास के हिमायती जरूर हैं. आप जमीन छीनने की बात करने वालों की शिकायत दर्ज कराएं.

प्रशासन धारा 353 लगाकर उन्हें जेल भेजेगी. क्योंकि ये बिचौलिएं नहीं चाहते कि आदिवासी, शोषित, दलित और वंचित के बच्चे पढ़ें क्योंकि अगर आप जागरूक हो गए तो उनके वोट बैंक की राजनीति समाप्त हो जाएगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समलैंगिकता और व्याभिचार को दंडनीय अपराध बनाए रखने की मांग

Next Post

सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव केलिए पांच चरणों में चुनाव की घोषणा स्वागत योग्य- दीपक प्रकाश

Next Post
सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव केलिए पांच चरणों में चुनाव की घोषणा स्वागत योग्य- दीपक प्रकाश

सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव केलिए पांच चरणों में चुनाव की घोषणा स्वागत योग्य- दीपक प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d