BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आयुष्मान भारत योजना और पोषण अभियान रैली का किया गया आयोजन

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
आयुष्मान भारत योजना और पोषण अभियान रैली का किया गया आयोजन

Ayushman Bharat Yojana and Nutrition Campaign Rally organized

Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा: स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आईएएस सह प्रखंड विकास पदाधिकारी समीरा एस के निर्देशन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत सरस्वती उच्च विद्यालय दारू और मध्य विद्यालय इरगा के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती उच्च विद्यालय प्रांगण से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेटो तक आयुष्मान भारत रैली और पोषण रैली निकाली गई. इस रैली के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त उपचार का लाभ लेने हेतु सभी राशन कार्ड धारियों से गोल्डन कार्ड बनाने का आह्वान किया गया और आवश्यकता अनुसार मुफ्त उपचार कराने को कहा गया.

बीडीओ दारू ने रैली के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि जन आरोग्य योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लाभ गरीब परिवारों को मुफ्त में दिया जा रहा है. उन्होंन पोषण रैली के माध्यम से बताया कि हमलोग स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और अपने दैनिक खानपान की आदतों में थोड़ा सा बदलाव करके अपने आप को कुपोषण से मुक्त रख सकते हैं. इससे एक स्वस्थ्य परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा. इस जागरूकता रैली में शामिल छात्र छात्राओं के द्वारा पोषण, स्वच्छता एवं चिकित्सा से संबंधित तख्ती के साथ लोगों के बीच संदेश देने का कार्य किया गया.

इस अवसर पर उपस्थित अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल ने भी कहा कि इस रैली के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है. दारू प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र संचालकों और जनप्रतिनिधियों, पीडीएस डीलरों की सामूहिक भागीदारी से आज दारु प्रखंड आयुष्मान प्रखंड के रूप में घोषित किया जा चुका है, लेकिन अभी भी कई ऐसे राशन कार्ड धारी है जिनका आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया है उनसे अपील है कि वे शीघ्र गोल्डन कार्ड बना लें.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रवीण नाथ, सरस्वती उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताजूदिन अंसारी, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, हरली मुखिया दिलीप कुमार सहित दोनों विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवसेना को नहीं मिलेगी 120 से अधिक सीटें- बीजेपी

Next Post

कर्मचारी जनता का करें काम, नहीं तो JVM करेगी आंदोलन : केदार

Next Post
कर्मचारी जनता का करें काम, नहीं तो JVM करेगी आंदोलन : केदार

कर्मचारी जनता का करें काम, नहीं तो JVM करेगी आंदोलन : केदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d