BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हवा का रूख भांप रहे बाबूलाल, नया गठबंधन ले सकता है आकार

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
हवा का रूख भांप रहे बाबूलाल, नया गठबंधन ले सकता है आकार

Babulal is feeling the wind, new alliance may take shape

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड की राजनीति में फिर एक नया प्रयोग देखने को मिल सकता है. वजह साफ है कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन के नेतृत्व को मानने में असहज महसूस कर रहे हैं.

इससे एक नये गठबंधन का आसार भी नजर आने लगा है. इसको लेकर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी हवा का रूख भांप रहे हैं.

इस नये गठबंधन में कांग्रेस, वामदल और राजद को एक मंच पर लाने की कोशिश भी शुरू हो गई है. इसमें झामुमो के लिए कोई जगह नहीं रखी गई है.

कारण साफ है कि इस नए गठबंधन में शामिल दलों को शीट शेयरिंग में भी कोई परेशानी नहीं होगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि इन नए महागठबंधन का नेतृत्व बाबूलाल मरांडी करेंगे.

कैसे ले सकता है नया महागठबंधन आकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव भी हेमंत के नेतृत्व को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं. कांग्रेस कम से कम 32 से 35 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

झाविमो भी 20 से 22 सीटों पर दावा ठोंक सकता है. बाकी सीटों में राजद और वामदलों को जगह दी जा सकती है.

जिससे सीट शेयरिंग में कोई परेशानी नहीं होगी. ऐसे में झामुमो के पास अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.

बहरहाल झारखंड में जो राजनीतिक परिस्थितियां हैं, उसमें नये महागठबंधन का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह बताना मुश्किल है, पर इतना तो तय है कि नया महागठबंधन झामुमो और भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

लोकसभा में हुए महागठबंधन से सबक

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का रिजल्ट नहीं के बराबर रहा था. इसमें सिर्फ एक सीट झामुमो और एक सीट कांग्रेस को मिली थी.

शेष 12 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं. इसको लेकर भी सभी दल हवा का रुख भांप रहे हैं.

विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शीट शेयरिंग सबसे बड़ी बाधा है. जिसके कारण नए गठबंधन के आसार दिख रहे हैं.

वजह यह है कि झामुमो  कम के कम 40 सीट , कांग्रेस 32 से 35 सीट चाहती है. ऐसे में झाविमो, राजद और वाम दलों को परेशानी हो सकती है.

वाम दलों ने भी साफ कर दिया है कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो 51 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मस्जिद के इमाम पर अराजक तत्वों ने बोला जानलेवा हमला

Next Post

‘अखियों से गोली मारे’ के रीमेक में दिखेंगे भूमि, अनन्या और कार्तिक

Next Post
‘अखियों से गोली मारे’ के रीमेक में दिखेंगे भूमि, अनन्या और कार्तिक

‘अखियों से गोली मारे’ के रीमेक में दिखेंगे भूमि, अनन्या और कार्तिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d