रांची: झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विदेश दौरे से वापस लौट आये है. रांची में आज पत्रकारों द्वारा काफी कुरेदने पर भी उन्होंने पत्ता नहीं खोला. काफी कोशिश के बाद बाबूलाल मरांडी ने सिर्फ इतना ही कहा कि वे इन अटकलों और कयासों पर कुछ नहीं कह सकते, अभी कुछ सोचा नहीं है और न ही भाजपा के किसी नेता से कोई बात हुई है.
बाबूला मरांडी ने कहा कि विदेश यात्रा से लौट कर अभी वे लौटे है और क्षेत्र जाना उनकी प्राथमिका है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तो शुरू से कहती है कि वे पार्टी में लौट आये, लेकिन अभी वे इस संबंध में कुछ सोचे नहीं है.

