BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज के निर्यात पर लगा बैन तुरंत हटाया जाए: देवेंद्र फडणवीस

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
प्याज के निर्यात पर लगा बैन तुरंत हटाया जाए: देवेंद्र फडणवीस
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार से मांग की है कि प्याज के निर्यात पर लगे बैन को तुरंत हटा लिया जाए. इसको लेकर फडणवीस ने केंद्रीय व्यापार मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसान आहत और दुखी हैं.

फडणवीस ने लिखा, “हमारा एक बार फिर आपसे अनुरोध है कि निर्यात पर लगी रोक तुरंत वापस ली जाए. महाराष्ट्र के प्याज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग होती है और इससे महाराष्ट्र के किसानों को उचित दाम भी मिलता है. निर्यात पर रोक लगने से किसान काफी आहत और दुखी हैं.”

बता दें कि सरकार के इस फैसले के विरोध में मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव और इसके आसपास के कुछ इलाकों में किसानों ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाए जाने के खिलाफ मंगलवार को सड़कों उतरकर प्रदर्शन किया. नासिक को दुनिया की सबसे बड़ी प्याज मंडियों में शुमार किया जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने मुंगसे, पिंपलगांव, नामपुर और उमराने बाजारों में प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने लगभग 10 हजार क्विंटल प्याज के लिए लगाई जा रही बोली रोक दी. साथ ही उन्होंने मुंबई-आगरा हाईवे समेत कई मार्गों पर यातायात रोकने का भी प्रयास किया.

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव की कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) में मंगलवार सुबह 2,220 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्याज की बोली लगनी शुरू हुई, जिससे किसान नाराज हो गए. उन्होंने दावा किया कि प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगने से घरेलू बाजार में इसके दाम गिर गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सचिन पायलट ने कहा, केंद्र द्वारा लाए गए तीनों नये कृषि कानून किसान विरोधी

Next Post

पुलिस अधिकारियों ने किया गूगल मीट का शुभारंभ

Next Post
पुलिस अधिकारियों ने किया गूगल मीट का शुभारंभ

पुलिस अधिकारियों ने किया गूगल मीट का शुभारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d