BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लंगर की रसद श्री करतारपुर साहिब में ले जाने पर लगाई रोक

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in समाचार
लंगर की रसद श्री करतारपुर साहिब में ले जाने पर लगाई रोक
Share on FacebookShare on Twitter
जानकारी के अनुसार नए वर्ष के पहले दिन संगत डेरा बाबा नानक के मुख्य टर्मिनल से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए पहुंची.लेकिन पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों को जाने वाली संगत लंगर के लिए अपनी तरफ से जो रसद ले जाती थी, उस पर इमिग्रेशन व कस्टम अधिकारियों ने रोक लगा दी है. रोक लगाने का कारण पूछने पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

उनके पास लंगर के लिए दाल, चाय पत्ती, चीनी, सब्जियों के साथ-साथ कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी थे. भारतीय चेक पोस्ट पर सीमा शुल्क विभाग व इमिग्रेशन अधिकारियों ने लंगर की इस रसद को पाकिस्तान ले जाने की आज्ञा नहीं दी. श्रद्धालुओं से रसद टर्मिनल में ही रखवा ली गई. श्रद्धालुओं से कहा गया कि वह वापसी में यह रसद ले जा सकते हैं.

एक श्रद्धालु ने बताया कि जब दर्शन कर लौटे तो अधिकारियों ने वह सामान भी जब्त कर लिया जो गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के नजदीक से उन्होंने खरीदा था. डेरा बाबा नानक के टर्मिनल में उन्हें केवल पिन्नी प्रसाद ही भारत लाने की अनुमति दी गई है. श्रद्धालुओं का कहना था कि पाकिस्तान के टर्मिनल में ऐसी कोई रोक नहीं है.

वह न तो लंगर का सामान लाने से रोकते हैं और न ही पाकिस्तान से खरीदे सामान को भारत ले जाने से. श्रद्धालुओं का कहना था कि सरकार बेशक पाकिस्तान से खरीदा सामान देश में लाने पर रोक लगा दे लेकिन लंगर की रसद गुरुद्वारा साहिब में ले जाने पर रोक न लगाए. रसद गुरु के लंगर के लिए है.

रसद पर पाबंदी दुर्भाग्यपूर्ण
एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि संगत अपनी श्रद्धा के अनुसार गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लंगर के लिए रसद लेकर जाती है. यह श्रद्धा है. इसके अलावा लंगर के लिए इस रसद की जरूरत भी है. इस पर पाबंदी लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बारे में एसजीपीसी भारत सरकार से बातचीत करेगी.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने वहां की संगत पर गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए रोक लगाई है.  ऐसा नहीं होना चाहिए. गुरुद्वारे के दरवाजे सभी के लिए खुले रहने चाहिए. एसजीपीसी गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के प्रबंधों को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर संभव मदद देने के लिए भी तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोगों का मार्गदर्शन करता है धर्म : जे पी नड्डा

Next Post

रिश्तेदारी में आयी युवती से किया गैंगरेप, विरोध करने पर फेंका छत से

Next Post
रिश्तेदारी में आयी युवती से किया गैंगरेप, विरोध करने पर फेंका छत से

रिश्तेदारी में आयी युवती से किया गैंगरेप, विरोध करने पर फेंका छत से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d