BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज भवन में बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in Uncategorized
राज भवन में बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया

राज भवन में बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सामने राज भवन में बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन हुआ. एक ओर जहां उनके लयबद्ध और अनुशासित प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया वहीं सभी बैंड दलों के लिए राज्यपाल के समक्ष बैंड का प्रदर्शन गौरवशाली क्षण रहा. वे अत्यंत आह्लादित नजर आये.

बैंड में भाग लेने वाले

राजभवन में 2/4 गोरखा राइफ़ल्स, जैप-10 महिला बटालियन, होमगार्ड्स, जैप-1, सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के अलावा रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल, संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका के विद्यार्थियों द्वारा भी अपने-अपने बैंड का प्रदर्शन किया गया.

झांकी, परेड एवं बैंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उक्त अवसर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झांकी, परेड एवं बैंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों/बलों/टीमों को पुरस्कृत किया गया.

झांकी में प्रथम स्थान उद्योग विभाग(लघु उद्योग), दूसरे स्थान पर कला संस्कृति विभाग और तीसरे स्थान पर वन एवं पर्यावरण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर रहे.

परेड में सेना प्रथम, जिला बल द्वितीय, सीआईएसएफ तृतीय स्थान पर रहा.

बैंड में जैप-1 प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मांडर द्वितीय, जैप-10 तृतीय स्थान पर रहा.

कार्यक्रम में उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव डॉ डी. के. तिवारी, कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी, सहित राज्य के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारीगण, वरीय सैन्य पदाधिकारीगण, राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिकुलपति एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

बच्चे भी राज भवन आमंत्रित थे

इस मनमोहक बैंड डिसप्ले कार्यक्रम को देखने हेतु विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी राज भवन आमंत्रित थे. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची, ऑक्सफोर्ड स्कूल, रांची, संत अन्ना गर्ल्स स्कूल, रांची, संत जोसेफ़ स्कूल, रांची, योगदा विद्यालय, योगदा कन्या विद्यालय, रांची, विवेकानंद विद्या मन्दिर, रांची, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नामकुम, आर्मी स्कूल के बच्चों ने राज भवन में आयोजित इस बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित बैंड का खूब आनन्द उठाया एवं उनका उत्साह बढ़ाया.

इस समारोह का संचालन उद्घोषक सरोज झा एवं सूबेदार अजय कुमार कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची प्रेस क्लब के फिर से अध्यक्ष बने राजेश सिंह

Next Post

कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं का अनुपालन सुनिश्चित करें : अनन्य मित्तल

Next Post
कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं का अनुपालन सुनिश्चित करें : अनन्य मित्तल

कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं का अनुपालन सुनिश्चित करें : अनन्य मित्तल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d