जयशंकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित
पिंटू उपाध्यक्ष, अखिलेश सचिव व जावेद संयुक्त सचिव पद के लिए निर्वाचित
रांची। रांची प्रेस क्लब के लिए सोमवार को संपन्न मतदान के बाद चुनाव परिणाम में राजेश कुमार सिंह फिर से अध्यक्ष चुन लिये गये है,वहीं पिंटू कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए, अखिलेश कुमार सिंह सचिव और मो. जावेद संयुक्त सचिव तथा जयशंकर कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। इन पांच पदों के लिए रात नौ बजे तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी। कार्यकारिणी के लिए मतों की गिनती जारी है।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह को 279 वोट मिलें, वहीं संजय मिश्रा को 209, चंदन मिश्र को 152 और कुमार उदय को 74 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू कुमार को 234 वोट, विपिन उपाध्याय को 186, सुरेंद्र सोरेन को 167, दयानंद राय को 15 और मिथिलेश कुमार को 85वोट मिले।
सचिव पद के लिए कुल 724 वोट पड़े, जिसमें से 9 वोट रद्द हो गये, वहीं अखिलेश सिं को 191 वोट प्राप्त हुए, जबकि धर्मवीर सिन्हा को 146 वोट मिले। सत्य मिश्रा को 114,अशोक कुमार गोप को, पुष्कर महतो को 81, संजीव कुमार मिश्रा को 41 मिले। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए 722 वोट में से मो. जावेद को 268, सोहन सिंह को 168, आरती को 156, वीर योगिता को 112 वोट मिलें, वहीं 18 वोट रद्द हुए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए जयशंकर को 232 वोट मिले, बकि सन्नी शरद को 158, कुबेर को 145, मनोज श्रीवास्तव को 89 और मनोज पाठक को 79 वोट मिलें।