रांची: राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाताधारकों को सतर्क किया है. समिति का कहना है कि इस योजना के तहत सीधे लोन दिलाने की मंजूरी कराने के दावे पर भरोसा नहीं करें. समिति ने सार्वजनिक सूचना जारी कर इस बारे में चेताया है.
समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली प्रमुख योजनाओं में एक है. ऐसे विज्ञापनों से बचें, जो योजना के तहत सीधे लोन स्वीकृत कराने का दावा करते हैं. डीएफएस या आरबीआई द्वारा इस योजना के तहत किसी भी ऋण की स्वीकृति या संवितरण का कोई प्रावधान नहीं है. योजना के खाताधारकों को किसी भी तरह का ऋण केवल प्राधिकृत बैंकों द्वारा मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत ही प्रदान किया जा है.

