बिशवजीत शर्मा
साहेबगंज : कांग्रेस प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरहरवा नगर पंचायत क्वारंटाइन सेंटर का निरी्क्षण किया. यह निरी्क्षण कांग्रेस सचिव तनवीर आलम के निर्देश पर किया गया था. जिसमे कॉरेन्टीन सेन्टर मे रह रहे लोगो से बात करके उनकी समस्याओं को सुना गया. यहां पर पानी बिजली की समस्या सामने आयी है.समस्याओं को सुनने के बाद कांग्रेस टीम ने सेंटर के किचन का भी निरीक्षण किया. सेंटर में मौजूद पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी से कहा गया कि समस्याओं पर ध्यान देकर जल्द से जल्द पानी की समस्याओं का निदान करे और आगे से ध्यान रखे कि ऐसी समस्याओं का सामना इन को दुबारा ना हो. वही कांग्रेस टीम ने सेंटर में मास्क और सेनिटाइजर देकर लोगो को social distancing के साथ सुरक्षित रहने की सलाह दी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शहनवाज नासीर, प्रदेश obc महासचिव अश्वनी आनंद, रंजीत टुडू, छोटू कुमार,मनीष गुप्ता, निताय सरकार सहित अन्य उपस्थित थे.

