BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI ने कहा, भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान खेलने नहीं जाएंगे

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
BCCI ने कहा, भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान खेलने नहीं जाएंगे

BCCI ने कहा, भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान खेलने नहीं जाएंगे

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. बीसीसीआई ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई परेशानी नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टी20 एशिया कप की मेजबानी करे.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने IANS से कहा कि सवाल इस बात का नहीं है कि पीसीबी इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. सवाल मेजबानी के स्थान को लेकर है. जैसी स्थिति अभी है, उसको देखते हुए साफ है कि हमें एक तटस्थ स्थान की जरूरत होगी. ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि भारतीय टीम एशिया कप जैसे मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाए.

उन्होंने आगे कहा, “अगर एशिया क्रिकेट काउंसिल भारत के बिना एशिया कप करवाने को तैयार है, तो यह अलग बात है. लेकिन, अगर भारत को एशिया कप में भाग लेना है, तो वह स्थान पाकिस्तान नहीं हो सकता.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को किसी तटस्थ स्थान पर एशिया कप कराने के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा, “तटस्थ स्थल हमेशा एक विकल्प है. 2018 में बीसीसीआई ने ऐसा किया था.” बीसीसीआई ने 2018 में दोनों देशों के बीच राजनैतिक उथल-पुथल की वजह से एशिया कप का आयोजन यूएई में किया था.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है. वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप की मेजबानी की जगह को लेकर अब विवाद और गहराता जा रहा है.

इससे पहले पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम ख़ान ने शनिवार को कहा कि अगर भारतीय टीम इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप टी20 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, तो पाकिस्तान भी 2021 विश्व कप के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा.

ख़ान ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, “भारतीय टीम एशिया कप के लिए अगर पाकिस्तान नहीं आएगी, तो हम भी उनकी मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप (2021) में भाग लेने से मना कर देंगें.”

2008 में पाकिस्तान में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है. हालांकि पिछले कुछ समय में श्रीलंका और बांग्लादेश पाकिस्तान दौरे पर जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक हफ्ते में प्याज की कीमत 40 फीसदी गिरी, सड़ रहा 7 हजार टन विदेशी प्याज

Next Post

खराब मौसम से कटरा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप, बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Next Post
खराब मौसम से कटरा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप, बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

खराब मौसम से कटरा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप, बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d