BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहीं भी फोन चार्ज करने से पहले हो जाएं सावधान, SBI ने जारी किया अलर्ट

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
कहीं भी फोन चार्ज करने से पहले हो जाएं सावधान, SBI ने जारी किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप अपना मोबाइल कहीं भी चार्ज पर लगा देते हैं तो आप सावधान हो जाइये और अपनी यह आदत तुरंत छोड़ दीजिए, क्योंकि एक छोटी-सी गलती की वजह से आपकी जिंदगीभर की कमाई पलभर में गायब हो हो सकती है. आपको भले ही मजाक लग रहा होगा लेकिन यह चेतावनी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जारी की है.

भारत में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने सावधानी बरतने के लिए कहा है . ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रॉड सिर्फ एटीएम से ही नहीं, बल्कि आपके फोन को हैक करके भी हो सकता है। हम अक्सर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेन या होटल में अपना फोन चार्ज करते हैं, लेकिन अगली बार ऐसा करने से एक बार जरूर सोचिए क्योंकि इससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी. अपने ट्वीट में एसबीआई ने कहा कि, ‘किसी भी चार्जिंग स्टेशन (सार्वजनिक जगह) में अपना फोन चार्ज में लगाने से पहले दो बार सोचें. मालवेयर की वजह से आपके फोन का डाटा चोरी हो सकता है. इससे हैकर्स को आपका पासवर्ड और डाटा एक्सपोर्ट करने का मौका मिल जाता है. इसलिए अपने फोन को किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें.’

बैंक ने कहा है कि आपका मोबाइल जूस हैकिंग का शिकार हो सकता है. ऐसे में आपके चार्जिंग केबल के जरिए फोन में मौजूद बैंक संबंधित निजी जानकारी हैकर्स के पास पहुंच सकती है और आपकी जिंदगीभर की कमाई सेकेंडों में गायब हो सकती है. इसके अलावा डाटा कनेक्शन और यूएसबी की मदद से हैकर्स आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे हैकर्स आपके फोन का डाटा कॉपी कर सकते हैं. ऐसे में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

अगर आप अपने फोन में बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड या कोई अन्य जानकारी की तस्वीर रखते हैं तो आपकी जानकारी आसानी से लीक हो सकती है. इसके अतिरिक्त पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. इनका इस्तेमाल करने पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 एक्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंधः नैंसी सहाय

Next Post

अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

Next Post
अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d