BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूबसूरत एहसास: एक साल बाद बेटे से मिली बूढ़ी मां, कोरोना के कारण हुए थे दूर

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in Uncategorized
खूबसूरत एहसास: एक साल बाद बेटे से मिली बूढ़ी मां, कोरोना के कारण हुए थे दूर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने कई लोगों को अपनों से दूर कर दिया. कई लोगों की जान ले ली तो कई बुजुर्ग माता-पिता बच्चों से मिलने को तरस गए. बहुत से बुजुर्ग अकेले हो गए. उन्हें ओल्ड ऐज होम में रहना पड़ा. ताकि वो इस वायरस से बचे रहें. हालांकि इन बुजुर्गों को उम्मीद थी कि एक दिन उनके अपने उनसे जरूर मिलेंगे और ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है फोटोग्राफर लिंडसे वॉससन ने. 

उन्होंने एक बुजुर्ग महिला की कहानी शेयर की है. जो एक साल से अपने परिवार से दूर थीं. अमरीका के सीटल की रहने वाली 98 साल की दादी योशिया कोरोना काल में अपने बच्चों से एक खिड़की से ही मिलती थी. बेटा मार्क अपनी मां को बीते एक साल से गले नहीं लगा पाया था. उन्होंने बताया कि ये काफी मुश्किलों भरा दौर था. मैं उन्हें खिड़की से ही देख पाता था. वो बस मुझे देखकर ही खुश हो जाती थी. उन्हें सुनने और बोलने में दिक्कत होती थी. वो बस मुझे देखती रहती थी. 

योशिया एक ऐसे ओल्ड ऐज स्टे में रहती थी जो खासकर जापानी मूल के अमेरिकी वासियों के लिए बना था. बीते हफ्ते ही यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई है. जिसके बाद मार्क ने अपनी मां को सरप्राइज देने की ठानी. वो बिना बताए ही अपनी मां से मिलने चले गए. लिंडसे ने इसी बीच उनकी तस्वीरें लीं. इन तस्वीरों में एक मां की खुशी साफ दिखती है. पहले योशिया को आंखें बंद करने के लिए कहा गया. फिर मार्क अंदर आए और उन्होंने अपनी मां को सरप्राइज दिया. मार्क ने और उनके बच्चों ने मिलकर योशिया के कमरे को सजाया. उन्होंने कुछ यादों से भरी तस्वीरें अपनी मां को खुश करने के लिए दीवार पर चिपकाई. मार्क ने बताया कि इतना खुश वो कभी नहीं हुए. जितना वो अपनी मां के एक्सप्रेशन्स देखकर हुए. उन्होंने बताया कि अपनी मां को महसूस करना, उसे छूना दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची जिला स्कूल के कई स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव, 6 दिन पहले लिया था सैंपल

Next Post

लोगों में भ्रम फैलाकर भड़का रहे विरोधी, सतर्क रहें कार्यकर्ता: PM मोदी

Next Post
PM मोदी ने ‘हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क’ का किया शिलान्यास

लोगों में भ्रम फैलाकर भड़का रहे विरोधी, सतर्क रहें कार्यकर्ता: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d